Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में हुई रणवीर सिंह की एंट्री!

Webdunia
बुधवार, 4 अगस्त 2021 (11:30 IST)
बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद उन्होंने 'हीरा मंडी' पर काम शुरू कर दिया है। वही भंसाली की एक और फिल्म 'बैजू बावरा' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है।
 
भंसाली की इस फिल्म में कौन सा एक्टर लीड रोल निभाने के लिए कई एक्टर के नाम सामने आ चुके हैं। सबसे पहले रणबीर कपूर का नाम फाइनल माना जा रहा था, लेकिन हाल ही में खबर आई कि उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया। खबरों के अनुसार इस फिल्म को रणबीर कपूर काफी कंफ्यूजन में थे। 
 
इसके बाद फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन के नाम की चर्चा शुरू हो गई। कार्तिक को कई बार भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट भी किया गया था। वही अब ताजा खबरों की माने तो रणवीर सिंह का नाम इस फिल्म के लिए फाइनल कर दिया गया है।
 
खबरों के अनुसार फिल्म के लिए रणवीर सिंह का नाम फाइनल किया गया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। कुछ काम पूरा होना रह गया है, इसके बाद संजय लीला भंसाली अनाउंस करेंगे कि उनकी फिल्म में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।
 
बता दें कि रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली के साथ राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन तीनों फिल्मों में उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आई थीं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments