Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रणवीर सिंह को भी नहीं पता क्या काम करते हैं ओरी? बताया क्यों देते हैं चेस्ट पर हाथ रखकर पोज

वीडियो में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर संग मस्ती करते नजर आ रहे है

WD Entertainment Desk
बुधवार, 13 मार्च 2024 (16:42 IST)
Orry video: एक शख्स अक्सर बी-टाउन की पार्टीज में स्टार के गले और उनके सीने पर हाथ रखकर पोज देता नजर आता है। इस शख्स का नाम है ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी। ओरी भले ही अब जाना-माना नाम बन चुके हैं, लेकिन वह कौन हैं और क्या करते हैं इस बात से आज भी लोग अनजान हैं।
 
हाल ही में ओरी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में कई हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स संग अपना सिग्नेचर पोज देते नजर आए थे। इतना ही नहीं पॉप स्टार रिहाना तो ओरी के यूनिक इयररिंग्स तक ले गईं। ओरी ने इस ग्रैंड पार्टी से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

इस वीडियो में रणवीर सिंह, ओरी का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर ओरी का परिचय देते हुए कहते हैं, 'देवियों और सज्जनों, यह ओरी है। मुझे आज तक नहीं पता कि वह क्या करता है।' इस पर अर्जुन कपूर बीच में ही बोल पड़ते हैं, 'ओरी लिवर हैं।'

ALSO READ: तब्बू, करीना और कृति, क्विक लर्नर साबित हुईं: 'क्रू' के राइटर डुओ मेहुल सूरी और निधि मेहरा ने बताया
 
इसके बाद रणवीर सिंह कहते हैं, ओरी एक केस स्टडी है। उनका सेलिब्रिटीज संग हैंड पोज करते हुए टच करना एक साइंस है। अगर ओरी आपके सीने पर हाथ रखते हैं और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं तो इसका मतलब आपको ओरी ने अप्रूव कर दिया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

रणवीर ने कहा, अगर ओरी ऐसा नहीं करते हैं तो इसका मतलब आपको खुद पर काम करने की जरुरत है। क्या मैं सही कह रहा हूं ओरी?' इसके जवाब में ओरी ने कहा, 'किसी सेलेब की छाती पर उनका टच जितना ज्यादा होगा, वह उतने ही ज्यादा रेलेवेंट यानी प्रासंगिक होंगे।
 
ओरी कहते हैं, किसी के कंधे पर हाथ रखकर अगर वो पोज देते हैं तो उसके 10 नंबर है। सीने पर हाथ रखने के 5 नंबर है। इस वीडिटो के साथ ओरी ने कैप्शन में लिखा, रणवीर सिंह ने हाथ, लव प्लस फोटो के पीछे का कारण बताया। हां, आगे बढ़ते हुए हाथ, प्यार प्लस फोटो के पास एक स्कोरिंग सिस्टम होगा। मजाक कर रहा हूं।
 
बता दें ओरी भले ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हो, लेकिन कई स्टार्स उनके दोस्त हैं। ओरी एक सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और ट्रेंड एनिमेटर हैं। वह फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में एक स्पेशल प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

रवीना टंडन नहीं करना चाहती थीं फिल्मों में काम, बनना चाहती थीं आईपीएस ऑफिसर

साई पल्लवी ने भारतीय सेना को लेकर कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

इतने दिनों में शूट हुआ भूल भुलैया 3 का गाना आमी जे तोमार 3.0

Bigg Boss 18 के घर में हुआ डबल एलिमिनेशन, मुस्कान बामने के बाद कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता!

तलाक के 10 साल बाद ऐसा है रितिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments