Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रणवीर सिंह ने दोहराया कपिल देव का फेमस 'नटराज शॉट', तस्वीर वायरल

Webdunia
सोमवार, 11 नवंबर 2019 (11:00 IST)
बॉलीवुड के नए सुपरस्टार रणवीर सिंह की अगली फिल्म फिल्म '83' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वे मशहूर क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू हो चुका है।


हाल ही में इस फिल्म से एक नई तस्वीर रिलीज की गई है जिसमें रणवीर सिंह कपिल देव का मशहूर नटराज शॉट लगाते दिख रहे हैं। ये तस्वीर फिल्म में उस सीन की है जहां कपिल देव ने 1983 के क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन बनाए थे।
 
भारत-जिम्बाब्वे मैच क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार मैचों में से एक है और एक ऐसा मैच जो उस समय किसी भी चैनल द्वारा न तो प्रसारित किया गया था और न ही रिकॉर्ड किया गया था। 
 
ALSO READ: अमिताभ ने बिस्तर पर से तस्वीर पोस्ट कर लिखा, चोट से उबरने के लिए आराम की जरूरत
 
फिल्म 83 में रणवीर सिंह ने कपिल देव की तरह दिखने की हर संभव कोशिश की है और तस्वीर देखकर कहा जा सकता है कि उनकी कड़ी मेहनत रंग लाती दिख रही है।

फिल्म 83 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 1983 के विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की प्रतिष्ठित जीत को फिर से दोहराया जाएगा क्योंकि इस जीत के साथ भारत ने इतिहास बनाया था और पहली बार विश्व कप जीत कर भारतीय क्रिकेट टीम ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था।
 
कबीर खान निर्देशित यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, साकिब सलीम, हार्डी संधू, एमी वि‍र्क सहित कई अन्य एक्टर्स हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments