Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

15 मिनट में रणवीर सिंह कमाएंगे 5 करोड़ रुपये

15 मिनट में रणवीर सिंह कमाएंगे 5 करोड़ रुपये
क्रिकेट और बॉलीवुड का हमेशा से ताल्लुक रहा है। भारत में इन दोनों के लिए हमेशा दीवानगी बनी रहती है। ऐसे में अगर दोनों साथ मिल जाए इससे बेहतर दर्शकों के लिए और क्या हो सकता है। जल्द ही आईपीएल मैच शुरू होने वाले हैं। ऐसे में लोगों का उत्साह चरम पर है। साथ ही खबर है कि इसमें बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी इसमें नज़र आ सकते हैं। 
 
जी हां, आईपीएल सीज़न 11 की ओपनिंग सेरेमनी में रणवीर सिंह 15 मिनिट की एक परफॉर्मेंस देने वाले हैं। इसके लिए दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है। रणवीर की शानदार एनर्जी हर जगह लोगों को पसंद आती है। ऐसे में आईपीएल में उनकी परफॉर्मेंस होना उनके फैंस के लिए सौगात होगा। 
 
खबर यह भी है कि इस महज 15 मिनिट की परफॉर्मेंस के लिए रणवीर ने 5 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। दरअसल आईपीएल 11 के ऑर्गेनाइज़र्स को मैन ऑफ द मूमेंट की तलाश थी। ऐसे में रणवीर उनकी पहली पसंद थे और यही कारण है रणवीर को इतने पैसे ऑफर किए गए। 
 
रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की सिम्बा, ज़ोया अख्तर की गली बॉय और कबीर खान की 83 में लीड रोल निभाते नज़र आएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

विराट के लिए अनुष्का ने लिया ब्रेक