Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पर्दे पर शक्तिमान बनेंगे रणवीर सिंह, फिल्म को लेकर आई बड़ी अपडेट!

पर्दे पर शक्तिमान बनेंगे रणवीर सिंह, फिल्म को लेकर आई बड़ी अपडेट!

WD Entertainment Desk

, रविवार, 11 फ़रवरी 2024 (13:25 IST)
Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के पास इस समय कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। रणवीर सिंह जल्द ही डॉन फ्रेंचाइजी की फिल्म 'डॉन 3' में नजर आने वाले हैं। इसी बीच रणवीर सिंह की एक और फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है। 
 
खबरों के अनुसार रणवीर सिंह भारत के पहले सुपरहीरो 'शक्तिमान' की भूमिका निभा सकते हैं। इस फिल्म को लेकर बीते काफी समय से खबरें सामने आ रही थक्ष। हालांकि बाद में चीजें ठंडे बस्ते में चली गई। अब फिल्म को लेकर नई अपडेट सामने आई है। 
 
खबरों के अनुसार इस फिल्म को सोनी पिक्चर्स और साजिद नाडियाडवाला मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। इसे 300-350 करोड़ रुपए के बजट में बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। निर्माता इस प्रोजेक्ट को पुनर्जीवित करने की योजना बना रहे हैं, और जब रणवीर सिंह अपनी मेगाबजट फिल्म 'डॉन 3' की शूटिंग पूरी कर लेंगे तब इसकी शूटिंग शुरू होगी। 
सोनी पिक्चर्स ने पिछले साल इस फिल्म का ऐलान किया था और मुकेश खन्ना को इसका क्रिएटिव कंसल्टेंट बनाया था। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था फिल्म में रणवीर सिंह शक्तिमान का रोल करेंगे। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कमाल अमरोही ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा के जरिए दर्शकों के दिलों पर किया राज