Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'सर्कस' का दूसरा गाना 'सुन जरा' रिलीज, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस के साथ रोमांस करते दिखे रणवीर सिंह

WD Entertainment Desk
शनिवार, 17 दिसंबर 2022 (16:50 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर और एक गाना रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब इस फिल्म का दूसरा गाना 'सुन जरा' रिलीज कर दिया गया है।

 
रोहित शेट्टी ने फिल्म के इस गाने में रेट्रो स्टाइल रीक्रिएट किया है। 'सुन जरा' एक रोमांटिक सॉन्ग है। गाने में रणवीर सिंह पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस संग डांस करते नजर आ रहे हैं। 
 
'सुन जरा' में जैकलीन फर्नांडिस रेड कलर के टॉप और ब्राउन कलर के स्कर्ट में नजर आ रही हैं और रणवीर के साथ सड़क पर रोमांस करते हुए दिख रही हैं। वहीं, फिल्म की दूसरी हीरोइन पूजा हेगड़े येलो कलर की शिफॉन साड़ी में नजर आ रही हैं और चाय के खूबसूरत बाग में रणवीर संग डांस कर रही है।
 
'सुन जरा' गाने को सिंगर पापोन और श्रेया घोसाल ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं सर्कस में रणवीर सिंह के साथ वरुण शर्मा भी डबल रोल में नजर आएंगे। 
 
सर्कस में रणवीर के साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि सर्कस कॉमेडी फिल्म अंगूर की रीमेक है। यह फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का स्पेशल अपीयरेंस होगा।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

ढाई आखर: घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म

वरुण धवन ने किया सिटाडेल: हनी बनी का प्रमोशन, शानदार स्टंट बाइक पर सवार होकर आए वेन्यू पर

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments