Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'सिम्बा' के बाद रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं रणवीर सिंह

Webdunia
रविवार, 20 सितम्बर 2020 (16:52 IST)
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सिम्बा' रणवीर सिंह के करियर की हिट फिल्मों में से एक है। फिल्म ने न केवल रणवीर की स्थिति को एक बड़े नायक के रूप में मजबूत किया और पुलिस जोनर की फिल्मों में उनकी धमाकेदार एंट्री करवाई, बल्कि बॉक्स ऑफ़िस पर 240 करोड़ रुपए की भारी कमाई करने में भी कामयाब रही।

 
अब ताजा खबरों की मानें तो रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी दोबारा साथ काम करने वाले हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है। रोहित ने लॉकडाउन में इस स्क्रिप्ट पर काम किया। इसका बेसिक आ‍इडिया उन्होंने रणवीर से साझा किया है। रणवीर इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
 
बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी गोलमाल फ्रेंचाइजी और पुलिस यूनिवर्स से बाहर आकर कुछ अलग करना चाहते हैं, और लॉकडाउन में उन्हें एक आउट-एंड-कॉमेडी स्क्रिप्ट पर काम करने का मौका मिल गया। जब उन्होंने रणवीर सिंह के साथ इस विचार को शेयर किया, तो अभिनेता भी इसे लेकर उतने ही उत्साहित थे जितने कि खुद रोहित शेट्टी। 
 
खबरों के अनुसार, रणवीर की ओर से इशारा मिलने के बाद रोहित अपने लेखकों की टीम के साथ दिन-रात काम कर रहे हैं। यह भी दावा किया गया है कि फिल्म निर्माता के पास गोलमाल 5 का प्लॉट भी तैयार है और वह फिल्म की शूटिंग सूर्यवंशी की रिलीज के ठीक बाद शुरू करने वाले थे, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण योजना ठंडे बस्ते में चली गई। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments