Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रणवीर सिंह की '83' क्रिसमस पर होगी रिलीज, अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार

Webdunia
सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (14:01 IST)
कोरोनावायरस के कारण लंबे समय से बंद पड़े सिनेमाघर 15 अक्टूबर से दोबारा शुरू होने वाले हैं। ऐसे में अब कई फिल्मों की रिलीज डेट भी सामने आने लगी है। हालांकि, फैंस उन फिल्मों की रिलीज का खास इंतजार कर रहे हैं जो लंबे समय से अटकी हुई हैं। 

 
रणवीर सिंह की '83' और अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इन फिल्मों की भी कंफर्म रिलीज डेट सामने आ गई है। कुछ समय पहले ही रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इस बात का खुलासा किया था कि वह रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' और कबीर खान की '83' को इसी साल दिवाली और क्रिसमस पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।
 
Photo : Twitter
अब ताजा खबरों के अनुसार दर्शकों को 'सूर्यवंशी' के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना होगा। जबकि रणवीर सिंह की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' को निश्चित रूप से क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाने वाला है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के CEO और '83' और 'सूर्यवंशी' के सह-निर्माता शिबाशीष सरकार ने इन फिल्मों की रिलीज डेट की पुष्टि की है।
 
उन्होंने कहा, हम निश्चित तौर पर 'सूर्यवंशी' के लिए '83' की रिलीज डेट नहीं बदलना चाहते। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी। हमें निर्देशक और अभिनेता के साथ मिलकर 'सूर्यवंशी' की नई रिलीज डेट तय करनी होगी। इसे अगले साल जनवरी से मार्च के बीच रिलीज करने की योजना है।
 
गौरतलब है कि कबीर खान के निर्देशन में बनी '83' पहले 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होने वाली थी। यह फिल्म 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है। जबकि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सूर्यवंशी' की बात करें तो इसे भी पहले इसी साल 24 मार्च को रिलीज किया जाना था। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments