Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बॉक्स ऑफिस पर होगी रणवीर सिंह-जॉन अब्राहम की टक्कर, जयेशभाई जोरदार और सत्यमेव जयते 2 अक्टूबर को होगी रिलीज

Webdunia
शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (16:22 IST)
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। ये फिल्म गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी। इसी दिन जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' भी रिलीज होगी।


पहले 2 अक्टूबर को फरहान अख्तर की फिल्म तूफान भी रिलीज होने वाली थी। लेकिन दोनों फिल्मों के मेकर्स आदित्य चोपड़ा और रितेश सिधवानी ने अपनी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचाने के लिए अलग-अलग तारीखों पर रिलीज करने के लिए आपसी सहमती जताई हैं।

ALSO READ: अंग्रेजी मीडियम : फिल्म समीक्षा
 
अब 2 अक्टूबर को रणवीर और जॉन की फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होगी। फिल्म जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह गुजराती व्यक्ति के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर के अपोजिट शालिनी पांडे नजर आएंगी।

जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' साल 2018 में रिलीज हुई सत्यमेव जयते का सीक्वल है। एक इंटरव्यू में जॉन ने बताया था कि पहली फिल्म साधारण तौर पर आम जनता के लिए थी। इस बार इसमें एक वर्ग के साथ ही प्रासंगिक मुद्दों को भी फिल्म में दिखाने की कोशिश की है।
 
वहीं अब एक्सेल एंटरटेनमेंट की फरहान अख्तर स्टारर फिल्म 'तूफान' अब 18 सितंबर 2020 में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में फरहान एक बॉक्सर के किरदार में नजर आएंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments