Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रानू मंडल के आगे फीका पड़ा सलमान खान का स्टारडम, इस मामले में भाईजान को दी मात

Webdunia
सोमवार, 18 नवंबर 2019 (13:51 IST)
इंटरनेट संसेशन बनी रानू मंडल इन दिनों हर जगह फेमस हैं। वे एक जमाने में कभी स्टेशन पर गाना गाया करती थीं तो आज एक सेलिब्रिटी बन गई हैं। रानू को हिमेश रेशमिया ने बॉलीवुड में सबसे पहला ब्रेक दिया था। 14 नवंबर को रानू का पहला गाना रिलीज हुआ था।


लोगो को रानू का गाया ये गाना इतना पसंद आया कि एक विशेष मामले में रानू ने बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान को भी पीछे छोड़ दिया। सभी जानते है कि सलमान की फैन फॉलोइंग करोड़ो में हैं। उनकी फिल्म का जब कोई ट्रेलर या गाना ऑनलाइन रिलीज होता हैं तो उसे करोड़ो व्यू मिल जाते हैं। हालाँकि इन सब के बावजूद के एक खास मामले में सलमान रानू मंडल से पीछे रह गए।
 
ALSO READ: गुड न्यूज़ ट्रेलर रिव्यू : मज़ेदार ट्रेलर जगाता है फिल्म से उम्मीद
 
दरअसल 14 नवंबर को सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग-3' का गाना 'हुड़ हुड़ दबंग' रिलीज हुआ है। इसी दौरान रानू मंडल का गाना भी रिलीज हुआ है। अगर दोनों के गानों की बात करें तो दबंग खान का गाना थोड़ा फीका पड़ गया है। रानू मंडल के गाने 'आशिकी में तेरी 2.0' ने बाजी मार ली है। 
 
रानू मंडल यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में अभी भी दूसरे नंबर पर चल रही हैं। जबकि सलमान का 'हुड़ हुड़ दबंग' गाना 9वें नंबर पर पहुंच गया है। सलमान खान जैसे बड़े सितारें के गाने से अधिक पॉपुलैरिटी रानू मंडल के गाने को मिल रही हैं।
 
बता दें रानू के नए गाने को अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' में फीचर किया गया है। ये फिल्म जनवरी, 2020 में रिलीज होगी। हालांकि टॉप ट्रेंडिंग के मामले में बेशक रानू मंडल सलमान खान से आगे निकल गई हों, लेकिन व्यूज के मामले में सलमान खान ही आगे चल रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments