Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कपूर खानदान में अब नहीं मनाया जाएगा गणेशोत्सव, सामने आई यह वजह

Webdunia
Photo : Instagram
पूरा देश आने वाले 2 सितंबर को गणपति बाप्पा का स्वागत करने के लिए तैयार है। वहीं इस त्योहार को लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी काफी एक्ससाइटेड़ रहते हैं। लेकिन सुनने में आ रहा है कि कपूर खानदान में इस बार 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज नहीं सुनाई देगी। कपूर खानदान हर साल बहुत ही धूमधाम के साथ गणेश उत्सव मनाया करता था।

कपूर खानदान हर साल आरके स्टूडियो में गणेश उत्सव का आयोजन करता था, जिसे बहुत ही भव्यता के साथ अंजाम दिया जाता था। लेकिन आरके स्टूडियो के बिक जाने के बाद, अब गणपति की धूम भी आरके स्टूडियो में नहीं गूंजेगी। रणधीर कपूर-रणबीर कपूर और ऋषि कपूर ने इस त्योहार से दूरी बना ली। 
 
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणधीर कपूर ने बताया, यह हमारे लिए आखिरी गणेश चतुर्थी उत्सव था। आरके स्टूडियोज ही नहीं रहा, तो अब इस त्योहार को कहां करेंगे? पापा राज कपूर ने करीब 70 साल पहले भगवान गणेश को घर लाने कि परंपरा शुरू की थी। 
 
ALSO READ: तापसी पन्नू की अगली फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, 'रश्मि रॉकेट' में निभाएंगी यह किरदार
 
अब हमारे पास ऐसी कोई जगह नहीं है जहां हम इन उत्सवों को आयोजित कर सकें। जैसे की हम हर बार आरके स्टूडियो में करते थे। हम सभी बप्पा से बहुत प्यार करते हैं और उन पर अटूट विश्वास रखते हैं, लेकिन मुझे लगता है, हम इस परंपरा को अब आगे नहीं बढ़ सकते।
 
Photo : Instagram
ऋषि कपूर ने पिछले साल ही बताया था कि आरके स्टूडियो बेचा जाएगा और यह निर्णय परिवार द्वारा सामूहिक रूप से लिया गया था। क्योंकि इस स्टूडियो में आग लगने के बाद पुनर्निर्माण में निवेश के लिए अधिक पैसा लग रहा था इसलिए परिवार ने इसे बेचने का फैसला लिया था।
 

आरके स्टूडियो में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन और होली का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। 71 साल पुराना आरके स्टूडियो अब बिक चुका है। कपूर खानदान की यह धरोहर गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदी है।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments