Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

संदीप वांगा की 'डेविल' में ग्रे शेड रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर!

Webdunia
कबीर सिंह जैसी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा अब एक और हिन्दी फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। ये एक डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका नाम 'डेविल' होगा। खबरों के अनुसार इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल निभाते नजर आएंगे।


खबरों के अनुसार, रणबीर कपूर से पहले संदीप ने इस फिल्म के लिए साउथ के स्टार महेश बाबू को स्क्रिप्ट दिखाई थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। जब दोनों इस फिल्म को लेकर मिले तो उन्होंने डेविल के डार्क किरदार को महेश बाबू को सुनाया लेकिन उन्हें ये किरदार अपने लिए और अपने दर्शकों के लिए काफ़ी डार्क लगा।
 
ALSO READ: पाउलो कोइल्हो भी हुए ‘गायतोंडे’ के दीवाने, सैक्रेड गेम्स को बताया नेटफ्लिक्स की बेस्ट सीरीज
 
इसके बाद जब रणबीर को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया तो उन्होंने बिना समय गंवाए इसके लिए हामी भर दी। निर्देशक ने जब रणबीर को सस्पेंस थ्रिलर सुनाया तो उन्हें नेगेटिव शेड वाला ये डार्क किरदार काफी पसंद आया।
 
रणबीर कपूर पिछली बार अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू में काम करते नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने संजय दत्त की भूमिका निभाई थी। रणबीर जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments