Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

संदीप रेड्डी वांगा संग काम करने जा रहे रणबीर कपूर, नए साल पर होगी बड़ी घोषणा

Webdunia
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020 (14:03 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपने परिवार और आलिया भट्ट के साथ राजस्थान में वेकेशन एंजॉय कर हैं। सभी लोग नया साल एक साथ यहीं सेलिब्रेट करने वाले हैं। वहीं नए साल पर रणबीर एक बड़ा धमाका भी करने वाले हैं। रणबीर कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

 
इस नई फिल्म की अनाउंसमेंट एक वीडियो के साथ होने वाली है। जिसे रणबीर ने वेकेशन पर जाने से पहले फाइनल कर दिया था। रणबीर और संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म की अनाउंसमेंट 1 जनवरी रात 12:01 मिनट पर एक वीडियो के जरिए की जाएगी। जिसमें फिल्म की कास्ट से प्रोड्यूसर सभी के बारे में बताया जाएगा।

ALSO READ: टाइगर श्रॉफ के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने मालदीव पहुंचीं दिशा पाटनी, तस्वीरें हो रही वायरल
 
यह वीडियो टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। खबरों की माने तो फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए परिणीति चोपड़ा को फाइनल कर लिया है। इस बिग बजट की फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी नजर आ सकते हैं। रणबीर और संदीप की इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। बड़ी स्टारकास्ट के साथ रणबीर कपूर की यह 2021 की चर्चित फिल्मों में से एक होगी।
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर के साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आएंगे। उन्होंने शमशेरा की शूटिंग भी खत्म कर ली है।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

कैंसर के ट्रीटमेंट जंग के बीच वेकेशन मनाने मालदीव पहुंचीं हिना खान, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments