Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

साइकिल से अपने पुश्तैनी घर की मरम्मत का काम देखने पहुंचे रणबीर कपूर, जानिए कितनी है कीमत

Webdunia
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (14:09 IST)
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपने स्टाइल के लिए भी काफी फेमस है। हाल ही में रणबीर अपनी फैन्सी साइकिल चलाते नजर आए। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

दरअसल, रणबीर मुंबई के पाली हिल स्थित अपने दादाजी के घर के बाहर स्पॉट हुए हैं। इस वक्त उनके दादाजी के घर में रेनोवेशन का काम चल रहा है। इस दौरान रणबीर अपनी नई फैन्सी ऑटोमैटिक साइकिल के साथ दिखाई। उनके साथ उनकी मां नीतू कूपर भी साथ थीं। 
 
घर के रेनोवेशन का काम देखने जहां रणबीर कपूर साइकिल से पहुंचे थे वहीं, नीतू कपूर कार से आई थीं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर और नीतू साथ में घर से बाहर निकलते हैं। दोनों फेस पर मास्क पहने हुए दिखाई दिए। इसके बाद रणबीर अपनी साइकिल से रवाना हो गए। वहीं, मां नीतू अपनी कार पर बैठकर चली जाती हैं।
 
खबरों की मानें तो रणबीर कपूर जिस साइकिल पर बैठे थे वो Copenhagen कंपनी की है। इस साइकिल की खासियत ये है कि इसे फोल्ड भी किया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई जा रही है।
 
रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह पहली बार आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस साइंस फिक्शन ड्रामा के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं। इस फिलम के अलावा रणबीर 'शमशेरा' में काम करते दिखाई देंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments