Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर संग रोमांस करेंगे रणबीर कपूर

लव रंजन की फिल्म में श्रद्धा कपूर संग रोमांस करेंगे रणबीर कपूर
, शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (13:59 IST)
प्यार का पंचनामा और सोनू की टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मे बना चुके लव रंजन ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा कपूर रोमांस करती नजर आएंगी।

 
लव रंजन की यह फिल्म किस मुद्दे पर होगी और फिल्म का टाइटल क्या होगा इस बारे में अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। इस फिल्म को लव रंजन अनुज गर्ग के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म 26 मार्च 2021 में रिलीज होगी।
 
फिल्मी पर्दे पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी पहली बार पर्दे पर बनने जा रही है। ऐसे में दोनों को पर्दे पर देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटेड होने वाला है।

श्रद्धा कपूर से पहले इस फिल्म से दीपिका पादुकोण का नाम जोड़ा जा रहा था। कई बार इन सभी को एक साथ मीटिंग करते भी देखा गया लेकिन ऐसा लगता है बात नहीं बनी और लव रंजन ने अपनी आगामी फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को साइन कर लिया।
 
बता दें श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में नजर आएंगी। वहीं रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं इस फिल्म में वह पहली बार आलिया भट्ट संग रोमांस करते दिखाई देंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शराबी की अंतिम इच्छा : मजा आएगा इस चुटकुले को पढ़कर