Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इस फिल्म के सीक्वल में साथ नजर आएंगे रणवीर और रणबीर कपूर!

इस फिल्म के सीक्वल में साथ नजर आएंगे रणवीर और रणबीर कपूर!
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह कि फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। बीते दिनों रणवीर ने 90 के दशक की हिट कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना के रीमेक में काम करने की इच्छा जताई थी। अब इस फिल्म से जुड़ी एक और धमाकेदार खबर सामने आई है।
 
webdunia
रोहित शेट्टी ने इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का सीक्वल बनाने की प्लानिंग शुरू कर दी है। रोहित शेट्टी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि ये एक कल्ट फिल्म है और इसे करना मुश्किल भरा रहेगा। अगर आप अंदाज अपना अपना का सीक्वल बनाने की सोचते हैं तो आपको एक बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी क्योंकि ये एक टाइमलेस फिल्म है। 
 
webdunia
उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं रणबीर कपूर के साथ हाथ मिलाना चाहूंगा क्योंकि वो मेरे एक फेवरेट एक्टर है। कुछ मौके आए भी हैं और मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में कुछ और चीजें तय की जा सकती है। रणबीर कपूर के साथ काम करना बेहतरीन अनुभव रहेगा।
 
अगर रणबीर कपूर भी अब इस प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला लेते हैं तो ये फैंस के लिए सोने पर सुहागा वाली बात हो जाएगी। रोहित के इस बयान के बाद फैंस रणवीर और रणबीर को पर्दे पर साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अक्षय कुमार ने ट्विंकल को दी जन्मदिन की बधाई और राजेश खन्ना को भी किया याद