Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी 'संजू' के बाद फिर साथ करेंगे फिल्म

Webdunia
रविवार, 18 अप्रैल 2021 (17:16 IST)
रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी ने 'संजू' में साथ काम किया था। यह फिल्म रणबीर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई थी। रणबीर हूबहू संजय दत्त की तरह नजर आए थे। इसमें उनके अलावा निर्देशक राजकुमार हिरानी का भी योगदान था जिन्होंने रणबीर से बेहतरीन अभिनय करवाया था। 


 
खबर है कि रणबीर एक बार फिर हिरानी के साथ फिल्म करने वाले हैं। यह 'पीके' का सीक्वल नहीं है क्योंकि पीके के अंतिम सीन में रणबीर नजर आए थे जिससे चर्चा चल पड़ी थी कि यदि पीके का सीक्वल बनेगा तो रणबीर होंगे। सूत्रों के अनुसार यह एक नई स्टोरी होगी जिसकी चर्चा लंबे समय से रणबीर और हिरानी कर रहे हैं। यह एक सोशल ड्रामा होगा जिसमें हास्य का पुट होगा जैसा कि आमतौर पर हिरानी की फिल्मों में होता है। 


 
रणबीर और हिरानी की यह फिल्म शुरू होने में वक्त लगेगा क्योंकि हिरानी पहले शाहरुख खान को लेकर फिल्म बनाएंगे। शाहरुख और हिरानी भी लंबे समय से एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। शाहरुख फिल्म करने के लिए राजी हैं, बस स्क्रिप्ट फाइनल होने की देर है। हिरानी स्क्रिप्ट पर जबरदस्त मेहनत करते हैं और संतुष्ट होने पर ही फिल्म शुरू करते हैं। शाहरुख-हिरानी की फिल्म खत्म होते ही रणबीर को लेकर हिरानी अपनी अगली फिल्म शुरू कर देंगे। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments