Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

करीना कपूर और मैं ज्यादा बात नहीं करते : रणबीर कपूर

Webdunia
रणबीर कपूर, जो जल्दी ही 'संजू' में दिखाई देंगे, का कहना है कि वे अपने चचेरी बहन करीना कपूर से बहुत कम बात करते हैं। दोनों का मिलना भी बहुत कम हो पाता है। 
 
एक रेडियो चैनल से बात करते हुए रणबीर ने कहा- 'ज्यादातर करीना और मैं बात नहीं करते। हम बहुत कम मिलते हैं। मैं सैफ के ज्यादा नजदीक हूं जो करीना के पति हैं। सैफ और मेरी समझ समान है और इसलिए हमारी बहुत पटती है। 
 
गौरतलब है करीना, रणधीर कपूर की बेटी हैं जो रणबीर के पिता ऋषि कपूर के बड़े भाई हैं। 
 
रणबीर कपूर की करीना कपूर के बेटे तैमूर से अच्छी पटती है। रणबीर अक्सर तैमूर के फोटो खींचते रहते हैं। रणबीर का मानना है कि तैमूर को मीडिया में बहुत ज्यादा महत्व दिया जा रहा है जो कि तैमूर के लिए ठीक नहीं है। 
रणबीर की संजू 29 जून को रिलीज हो रही है जिसमें उन्होंने संजय दत्त का किरदार निभाया है। ट्रेलर में रणबीर हूबहू संजय दत्त जैसे नजर आ रहे हैं और उनके लुक तथा अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments