Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

करोड़ों की लागत से तैयार रणबीर-आलिया की ब्रह्मास्त्र इस दिन से होगी रिलीज

Webdunia
शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (19:21 IST)
रणबीर कपूर की आखिरी रिलीज फिल्म 'संजू' थी, जिसे रिलीज हुए तीन साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। बिग स्क्रीन पर से तब से रणबीर कपूर गायब हैं और इस दौरान उन्होंने अपना ज्यादातर समय फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पर खर्च किया है जो लंबे समय से बन रही है। 
 
ये एक करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हो रही है। सुनने में आया है कि फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये से ज्यादा है और यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। 
 
इस फिल्म का निर्देशन रणबीर कपूर के साथ दोस्त अयान मुकर्जी कर रहे हैं जो रणबीर को लेकर 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं। 


 
यह एक सुपरहीरो फिल्म है। रणबीर के साथ आलिया भट्ट हैं। आलिया और रणबीर की मुलाकात 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर हुई थी जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। इसलिए भी यह फिल्म दोनों के लिए अहम है। 
 
फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिम्पल कपाड़िया, मौनी रॉय, नागार्जुन जैसे कलाकार भी हैं जो छोटे किंतु महत्वपूर्ण रोल में नजर आने वाले हैं। 
 
कई बार बदली है फिल्म की रिलीज डेट 
ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट आधा दर्जन बार बदली जा चुकी है। कोविड के कारण फिल्म में कई अड़चन आई। शूटिंग रूक गई। वीएफएक्स में देरी हुई। इस वजह से बार-बार रिलीज डेट बदलना स्वाभाविक है। 
 
अब नई रिलीज डेट आई है। यह एक्शन और एडवेंचर फिल्म 9 सितम्बर 2022 को रिलीज होगी और उम्मीद की जानी चाहिए कि अब इसमें बदलाव नहीं होगा। 
 
हालांकि अभी भी 10 से ज्यादा महीने रिलीज में है और रणबीर के फैंस को इतना इंतजार तो करना ही होगा। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments