Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

एनीमे फिल्म रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा इस दिन भारत में होगी रिलीज

एनीमे फिल्म रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा इस दिन भारत में होगी रिलीज

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (13:26 IST)
Ramayana The Legend of Prince Rama : मच अवेटेड एनीमे फिल्म 'रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु में पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ऐसे में गीक पिक्चर्स इंडिया ने फिल्म का एक टीज़र और पोस्टर रिलीज किया है, जिसे देख फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ना तय है।
 
फिल्म की भव्यता को और भी बढ़ाने के लिए, लेजेंडरी स्क्रीन राइटर श्री वी विजयेंद्र प्रसाद ने अपनी क्रिएटिव विजन दिया है, जिन्हें बाहुबली, बजरंगी भाईजान, और आरआरआर जैसे ब्लॉकबस्टर के लिए जाने जाते हैं।
गीक पिक्चर्स इंडिया के को-फाउंडर अर्जुन अग्रवाल, एनीमे में रामायण इंडो-जापान पार्टनरशिप की ताकत का एक जबरदस्त प्रमाण है। राम की टाइमलेस कहानी का यह ताज़ा, जबरदस्त चित्रण बिना किसी शक सभी क्षेत्रों और उम्र के लोगों के दिलों को छूएगा, इस एपिक को एक ऐसे तरीके से जीवंत करेगा जो पहले कभी नहीं देखा गया है।
 
'द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' दशहरा और दिवाली के दौरान रिलीज होगी, जिसमें भारतीय संस्कृति को जापानी एनीमे के साथ मिलाया जाएगा। गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा डिस्ट्रिब्यूटेड इस फिल्म का उद्देश्य पूरे भारत में दर्शकों का एंटरटेनमेंट करना है। फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Top 10 tourist places in gujarat: गुजरात के 10 बेस्ट पर्यटन स्थल, एक बार जरूर जाएं