Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

एक्स्ट्रा पॉकेट मनी के लिए रकुल प्रीत सिंह ने साइन की थी पहली फिल्म

एक्स्ट्रा पॉकेट मनी के लिए रकुल प्रीत सिंह ने साइन की थी पहली फिल्म

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (11:07 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह 10 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रकुल ने बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है। रकुल बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। फिल्म में एक्टिंग के अलावा रकुल को खेलकूद में भी काफी दिलचस्पी थी।
 
रकुल प्रीत सिंह गोल्फ की नेशनल प्लेयर रह चुकी हैं। वह कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग किया करती थीं। रकुल ने मॉडल से अपने करियर की शुरुआत की थीं। रकुल को पहला ब्रेक 2009 में आई कन्नड़ फिल्म ‘गिल्ली’ से मिला। इसके बाद उन्होंने 2011 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें वह पांचवें स्थान पर रहीं।
 
एक इंटरव्यू के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने खुलासा किया था कि उन्होंने पहली फिल्म एक्स्ट्रा पॉकेट मनी के लिए साइन की थी। उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी।
 
रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ हिमांश कोहली नजर आए थे। इस फिल्म की रिलीज के बाद एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग में बढ़ोतरी देखने को मिली। अपनी एक फिल्म के लिए रकुल प्रीत सिंह डेढ़ करोड़ फीस लेती हैं।
 
रकुल प्रीत सिंह जल्द ही अजय देवगन के साथ 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आने वाली हैं। रकुल प्रीत सिंह की संपत्ति की बाद करें तो वह 36 करोड़ की मालकिन हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज जीएलई, रेंज रोवर स्पोर्ट्स और बीएमडब्ल्यू 520 डी जैसी कारे हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रतन टाटा के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि