Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कैंसर का इलाज करा रहीं राखी सावंत की मां ने सलमान खान को कहा शुक्रिया, इमोशनल वीडियो आया सामने

Webdunia
शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2021 (17:17 IST)
बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस राखी सावंत फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। राखी हाल ही में 'बिग बॉस 14' के घर से बाहर आई हैं। घर से बाहर आते ही वो अपनी मां के कैंसर होने की खबर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी मां के कैंसर से ग्रस्त होने की बात कही थी।

 
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां की तस्वीर शेयर कर फैंस से उनके लिए दुआ मांगने के लिए कहा था। वहीं, अब राखी सावंत ने हॉस्पिटल से अपनी मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका कैंसर ट्रीटमेंट चल रहा है। 
 
वीडियो में राखी सावंत की मां सलमान खान को धन्यवाद देती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कीमोथेरेपी के कारण राखी सावंत की मां के बाल झड़ गए हैं। राखी के इस वीडियो में उनकी मां कहती हैं 'थैंक्यू सलमान बेटा।' इसके साथ ही वे सलमान खान के भाई सोहेल खान को भी थैंक्यू कहती नजर आईं।
 
राखी की मां कहती हैं कि उनकी कीमो चल रही है। अब तक उनकी चार कीमो हो गई हैं, दो और बची हैं। वो आगे कहती हैं कि परमेश्वर आप लोगों को खूब आगे बढ़ाए, आप लोग सही सलामत रहें और परमेश्वर साथ रहें। आपकी हर एक मनोकामना पूरी हो। 
 
वीडियो में राखी भी सलमान खान का शुक्रिया अदा करती नजर आईं। इस वीडियो पर कमेंट कर फैंस राखी की मां के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इससे पहले भी राखी सावंत सलमान खान संग अपनी तस्वीर शेयर कर उन्हें गॉडफादर बता चुकी हैं। 
 
बता दें कि राखी सावंत बिग बॉस 14 में सबसे लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक थीं। उन्होंने इस सीजन में बतौर चैलेंजर बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी और अंत तक बाकी के कंटेस्टेंट को टक्कर दी थी। अपनी मां के इलाज के लिए ही राखी ब्रीफकेस लेकर शो से विदा हो गई थीं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments