Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शहनाज गिल के स्वयंवर से भड़कीं राखी सावंत, वीडियो शेयर कर लगाए यह आरोप

Webdunia
बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (13:04 IST)
शहनाज गिल बिग बॉस 13 की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट थी। इस शो के खत्म होने के बाद शहनाज 'मुझसे शादी करोगे' में नजर नजर आईं। जहां उनका स्वयंवर होगा। शो में शहनाज के साथ पारस छाबड़ा का भी स्वयंवर हो रहा है।

ALSO READ: सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी बनाएंगे अजय देवगन को लेकर सिंघम 3
 
इस शो के जरीए दोनों की स्टार्स अब अपने लिए पार्टनर ढूंढ रहे है लेकिन शहनाज गिल का ये स्वयंवर कॉट्रोवर्सी क्वीन राखी सांवत को पसंद नहीं आया। जिस वजह से अब राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें राखी ने शहनाज पर कॉपी करने का आरोप लगाया है। 
 
राखी सावंत अपने वीडियो में कह रही हैं, अरे शहनाज का स्वयंवर हो रहा है। ये लोग मुझे ही क्यों कॉपी करते हैं यार? मुझे पूछे बिना स्वयंवर हो रहा है। ये नाइंसाफी है। नाम, टाइटल सब बदल दिया है।
 
हालांकि वीडियो में राखी सावंत ने आगे शहनाज गिल की तारीफ भी की है। राखी ने कहा, 'शहनाज गिल काफी अच्छी लड़की है क्यूट के साथ मासूम भी है। जब में इस इंडस्ट्री में आई थी तब मैं भी बिल्कुल शहनाज की तरह ही थी। लेकिन अब मैं चालाक बन गई हूं। ये इंडस्ट्री है ही ऐसी। यहां कोई पागल भी आएगा। तो वह भी चालाक बन जाएगा। सना को ऑल द बेस्ट. मुझे खुशी है कि फिर से स्वयंवर आ रहा है। देखते हैं शहनाज किसको सलेक्ट करती है।
 
बता दें कि टीवी पर सबसे पहले राखी सावंत का स्वयंवर हुआ था। राखी के बाद राहुल महाजन, रतन राजपूत का स्वयंवर हुआ था। राखी से शादी करने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लड़के आए थे। इसके बाद राखी ने टोरंटो बेस्ड बिजनेसमैन इलेश पारुजनवाला से नेशनल टेलीविजन पर सगाई की थी। हालांकि कुछ महीनों बाद राखी ने यह सगाई तोड़ दी थी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments