Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अलग तरह की कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे राजकुमार राव, मेल सरोगेसी पर होगी आधारित!

Webdunia
शनिवार, 14 दिसंबर 2019 (13:48 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव एक के बाद एक कई हिट फिल्में दे चुके हैं। आखिरी बार वे 'मेड इन चाइना में नजर आए थे। ये फिल्म कुछ खास कमाल तो नहीं दिखा पाई, लेकिन राजकुमार की एक्टिंग को काफी सराहा गया।


अब खबर आ रही है कि राजकुमार एक बिल्कुल अलग फिल्म में काम करने वाले हैं, जिसमें मेल सरोगेसी को दिखाया जाएगा। खबरों के अनुसार आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करने वाले राज शांडिल्य एक और कॉमेडी फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। 

ALSO READ: अजय देवगन की 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' विवादों में फंसी, दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर
 
इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करेंगे और इसमें लीड रोल के लिए राजकुमार राव से संपर्क किया गया है। बताया जा रहा है कि राजकुमार को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद भी आई है। 
 
बताया जा रहा है कि अभी इस फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है लेकिन इसे इशरत आर खान डायरेक्ट करेंगे। वे दीवानगी, नो एंट्री, वेलकम जैसी फिल्मों में अनीस बज्मी को एसिस्ट कर चुके हैं।
 
खबरों के अनुसार फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि जब रॉनी, राज और इशरत ने फिल्म की स्क्रिप्ट राजकुमार को सुनाई तो उन्हें यह कॉमेडी फिल्म काफी पसंद आई और उन्होंने इसमें काम करने के लिए अपनी रजामंदी दे दी है। जनवरी तक इस फिल्म से जुड़ी सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments