Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जयपुर नहीं, चंडीगढ़ में पत्रलेखा संग सात फेरे लेंगे राजकुमार राव, शुरु हुई शादी की रस्में!

जयपुर नहीं, चंडीगढ़ में पत्रलेखा संग सात फेरे लेंगे राजकुमार राव, शुरु हुई शादी की रस्में!
, बुधवार, 10 नवंबर 2021 (14:07 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर छाए हुए हैं। बीते कई‍ दिनों से खबरें आ रही है कि राजकुमार अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग नवंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी के फंक्शन 10, 11 और 12 नवंबर को होने वाले हैं। 

 
पहले बताया जा रहा था कि राजकुमार और पत्रलेखा जयपुर में सात फेरे लेंगे। लेकिन अब ताजा खबरों के अनुसार दोनों की शादी का फंक्शन मुंबई से दूर चंडीगढ़ में हैं। जिसमें कुछ खास मेहमान और परिवार के लोग ही शामिल हो रहे हैं। बताया गया है कि राजकुमार और पत्रलेखा शादी समारोह को छोटा और निजी रखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने चंडीगढ़ को चुना।
 
रिपोर्ट्स की मानें तो आज ही दोनों सात फेरे लेंगे। हालांकि न तो राजकुमार और न ही पत्रलेखा ने अपनी शादी की खबर की पुष्टि की है। 
 
खबरों के अनुसार राजकुमार राव पत्रलेखा को शादी के बाद एक खास गिफ्ट भी देने वाले हैं। एक्टर पत्रलेखा को रोजाना लव लेटर लिखा करते थष। उसमें से ही कुछ लेटर वह अपने पास रख लिया करते थे। इन लेटर को वह अब पत्रलेखा को देने वाले हैं। 
 
 
राजकुमार और पत्रलेखा लगभग 10 वर्षों से साथ हैं। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे राजकुमार और वह पहली बार मिली थीं। उन्होंने कहा था, मैंने उन्हें (राजकुमार) पहली बार ऑन-स्क्रीन देखा जब मैंने एलएसडी देखा। मैंने सोचा था कि फिल्म में उन्होंने जिस अजीब आदमी की भूमिका निभाई थी, वह वास्तव में उनके जैसा था।
 
पत्रलेखा ने कहा था, उनके बारे में मेरी धारणा पहले ही धूमिल हो चुकी थी। उन्होंने मुझे बाद में बताया कि उसने मुझे पहली बार एक विज्ञापन में देखा और सोचा, 'मैं उससे शादी करने जा रहा हूं'। यह बहुत विडंबनापूर्ण था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

'सत्यमेव जयते 2' का गाना 'कुसु कुसु' हुआ रिलीज, नोरा फतेही ने अपने डांस मुव्स से लगाई आग