Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म का प्रमोशन करेगा यह एक्टर

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म का प्रमोशन करेगा यह एक्टर
, शुक्रवार, 26 जून 2020 (12:28 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हर कोई दुखी है। फैंस सोशल मीडिया पर सुशांत की पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' भी जल्द रिलीज होने जा रही है।

 
सुशांत की 'दिल बेचारा' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हालांकि उनके फैंस और कुछ स्टार्स चाहते थे उनकी ये सिनेमाघरों में रिलीज हो। लेकिन, मेकर्स ने डिज्नी हॉटस्टार पर फिल्म रिलीज करने का फैसला लिया है। फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होगी। सुशांत के फैंस इस‍ फिल्म को फ्री में देख सकते हैं।
वहीं सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का प्रमोशन करने की जिम्मेदारी राजकुमार राव ने अपने कंधे पर ले ली है। बता दें कि गुरुवार दोपहर को यह ऐलान किया गया कि सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी।
इसके तुरंत बाद राजकुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर फिल्म के पोस्टर को साझा किया। सुशांत की डेब्यू फिल्म 'काय पो छे' और बाद में 'राब्ता' में उनके सह-कलाकार रह चुके राजकुमार ने पोस्टर को एक रेड हार्ट ईमोजी के साथ साझा किया। 
 


राजकुमार राव ही नहीं बल्कि उनकी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और भूमि पेडनेकर भी आगे आई हैं। श्रद्धा कपूर और भूमि पेडनेकर ने सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर शेयर किया है।
 
सुशांत की ट्रैजिक मौत के बाद कई फैंस कमेंट कर चुके हैं कि वे दिवंगत एक्टर की फिल्म को सिनेमा थियेटर्स में देखकर उन्हें ट्रिब्यूट देना चाहते थे। कई फैंस ने ये भी कहा कि वे इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा कि सुशांत जल्दी ही शादी करने वाले थे, अंकिता पहुंचीं पटना