Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पत्रलेखा ने भी लगाया था राजकुमार राव की मांग में सिंदूर, वायरल हो रहा शादी का प्यारा सा वीडियो

Webdunia
सोमवार, 22 नवंबर 2021 (12:08 IST)
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वहीं अब राजकुमार राव ने अपनी शादी का एक स्पेशल वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।

 
इस वीडियो में राजकुमार राव और पत्रलेखा की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में पत्रलेखा दुल्हन बनकर मंडप की ओर बढ़ रही हैं, वहीं राजकुमार राव दोनों हाथ फैलाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। वीडियो में पत्रलेखा राजकुमार राव संग अपने 11 साल के रिश्ते को याद करती है।
 
पत्रलेखा कहती हैं, 11 साल हो चुके हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि मैं तुम्हें जिंदगीभर से जानती हूं। सिर्फ इस जिंदगी से नहीं, बल्कि कई जिंदगियों से जानती हूं। इसके बाद राजकुमार राव उन्हें अपना जीवन साथी बनाने के लिए थैंक्यू कहते हैं।
 
वीडियो में दोनों शादी की रस्में निभाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वरमाला से लेकर फेरों तक दोनों की खूबसूरत बॉन्डिंग साफ नजर आ रही हैं। वहीं जब राजकुमार राव पत्रलेखा की मांग में सिंदूर लगाते हैं इसके बाद वह पत्रलेखा से कहते हैं कि तुम भी लगा दो मेरी मांग में सिंदूर।
 
पत्रलेखा भी हंसते हुए राजकुमार राव की मांग में सिंदूर लगाती हैं। राजकुमार राव की शादी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस जमकर इसपर कमेंट करके न्यूलीवेड कपल की तारीफ कर रहे हैं।
 
बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने पंजाब के चंडीगढ़ शहर में सात फेरे लिए। उन्होंने एक लग्जरी होटल में शादी की। राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई इसी होटल में 13 नवंबर को हुई थी। इंगेजमेंट सेरेमनी में दोनों के परिवार के लोगों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से कुछ दोस्त भी शामिल हुए।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments