Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पाकिस्तान: 102 साल पुरानी कपूर खानदान की पुश्तैनी हवेली को गिराने की तैयारी, बनाया जाएगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

Webdunia
सोमवार, 13 जुलाई 2020 (15:10 IST)
पाकिस्तान के पेशावर शहर में स्थित कपूर खानदान की पैतृक हवेली को गिराने की तैयारी की जा रही है। इस हवेली का मौजूदा मालिक वहां एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी कर रहा है। 2018 में पाकिस्तान सरकार ने ऋषि कपूर के अनुरोध पर इस हवेली को म्यूजिम में तब्दील करने का फैसला लिया था। तब वहां के विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया था कि वे इस हवेली को म्यूजियम में बदलेंगे। लेकिन ऐसा अभी तक हो ना सका। हालांकि, इलाके के बाशिंदों का कहना है कि यह हवेली भयावह हो गई है। अपनी जीर्ण-शीर्ण दशा के कारण यह कभी भी ढह सकती है।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार इस हवेली को खरीदना और इसके मूल रूप में ही पर्यटकों के लिए इसे संरक्षित करना चाहती है क्योंकि इसका ऐतिहासिक महत्व है। लेकिन हवेली के वर्तमान मालिक हाजी मोहम्मद इशरार, जो कि शहर के बड़े ज्वेलर हैं, इसे ध्वस्त कर एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाना चाहते हैं।

इशरार पहले भी इस हवेली को ध्वस्त करने की तीन-चार बार कोशिश कर चुके हैं। लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके क्योंकि खैबर पख्तूनख्वा धरोहर विभाग ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। बताया यह भी जा रहा है कि इस हवेली की कीमत पर इसके मालिक से बात नहीं बन पाने के कारण प्रांतीय सरकार इसे संग्रहालय में तब्दील करने में नाकाम रही है। हालांकि इशरार ने ऐसे किसी भी विवाद से मना किया है। इस संपत्ति की कीमत पांच करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है।
 

बता दें, इस हवेली को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पिता बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918-1922 के बीच बनवाया था। कपूर परिवार मूल रूप से पेशावर से है, जो 1947 में देश के विभाजन के बाद भारत आ गए थे। इसी हवेली में पृथ्वीराज कपूर के छोटे भाई त्रिलोकी कपूर और बेटे राज कपूर का जन्म हुआ था। ऋषि कपूर 1990 में वहां गए थे। लौटते वक्त वह आंगन की मिट्‌टी साथ ले गए थे, ताकि अपनी विरासत को याद रख सकें।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments