Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'लक्ष्मी बम' का पोस्टर रिलीज होते ही अक्षय कुमार को लगा झटका, निर्देशक ने छोड़ी फिल्म

Webdunia
हाल ही में अक्षय कुमार की मचअवेटेड फिल्म 'लक्ष्मी बम' का पहला लुक जारी किया गया है। पोस्टर में अक्षय का लुक देखकर पिल्म के बारे में चर्चा शुरू हो गई है। यह फिल्म 5 जून 2020 को रिलीज होगी।


लेकिन फिल्म का पोस्टर रिलीज होने के कुछ समय बाद ही एक चौकाने वाली खबर आई है। इस फिल्म के डायरेक्ट राघव लॉरेंस ने फिल्म छोड़ दी है। डायरेक्टर के ऐसा करने के पीछे क्या वजह है, इसे बताते हुए खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है।
 
राघव ने इस नोट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि 'प्रिय दोस्तों और फैंस...इस दुनिया में पैसे और शोहरत से ज्यादा आत्म सम्मान ज्यादा मायने रखता है। तो मैंने कंचना के रीमेक लक्ष्मी बम से बाहर होने का फैसला ले रहा हूं।
 
इस नोट में राघव ने लिखा है कि तमिल में एक मशहूर कहावत है कि, 'जिस घर में आपकी इज्जत ना हो वहां नहीं जाना चाहिए। इस दुनिया में पैसे और शोहरत से ज्यादा मायने आत्म सम्मान रखता है। इसी वजह से मैंने लक्ष्मी बम से किनारा करने का फैसला लिया है। मैं कोई एक वजह नहीं बताना चाहता हूं क्योंकि बहुत सारी वजहें है।
 
राघव को पसंद नहीं आया फिल्म का फर्स्ट लुक
राघव ने आगे लिखा है कि, 'एक वजह यह है कि बिना मेरे जानकारी के ही फिल्म के पहले पोस्टर को लॉन्च कर दिया गया और मुझसे कुछ भी डिस्कस तक नहीं किया गया। मुझे इसकी जानकारी तीसरे शख्स से पता चली है। ये एक निर्देशक के लिए काफी दुख की बात है कि उसे उसकी ही फिल्म के पोस्टर रिलीज की जानकारी किसी तीसरे शख्स से पता चले। एक क्रिएटर के तौर पर मुझे फिल्म का पहला लुक बिल्कुल भी नहीं पसंद आया।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments