Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रेस 3 के साथ सनी देओल की इस फिल्म का ट्रेलर होगा रिलीज

Webdunia
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' इस वर्ष 15 जून को रिलीज होने जा रही है। ईद वाले सप्ताह में सलमान की फिल्म आने से उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात होगी। 
 
रेस 3 के साथ अपनी फिल्म का ट्रेलर कई बॉलीवुड निर्माता करना चाहते हैं ताकि उनकी फिल्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचे। अब सलमान कितनी फिल्मों के ट्रेलर अटैच करें? ज्यादा से ज्यादा दो-तीन। कई फिल्म निर्माता तिकड़म लगा रहे हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार सलमान ने एक फिल्म निर्माता को रेस 3 के साथ ट्रेलर जोड़ने की अनुमति दे दी है। ये निर्माता हैं देओल्स, जिनके साथ सलमान खान के बेहतरीन संबंध है। 
 
देओल्स की 'यमला पगला दीवाना फिर से' 13 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल लीड रोल में हैं। इस फिल्म में सलमान ने भी एक गाना किया है। 
 
रेस 3 के साथ यमला पगला दीवाना फिर से का ट्रेलर जुड़ जाने से फिल्म की खासी पब्लिसिटी हो जाएगी। यही कारण है कि सलमान ने परमिशन दे दी। 
 
खबर है कि सलमान की 'रेस 3' के साथ दो-तीन और फिल्मों के ट्रेलर जोड़े जाएंगे। 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments