Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का निधन, 63 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Webdunia
बुधवार, 27 जुलाई 2022 (11:53 IST)
Photo - Instagram
मशहूर पंजाबी सिंगर बलविंदर सफरी का निधन हो गया है। 63 साल के बलविंदर को 20 अप्रैल को अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। उनकी ट्रिपल बाइपास सर्जरी हुई थी। इसके बाद भी उनकी एक और सर्जरी की गई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद 26 जुलाई को उनका निधन हो गया। 
 
बलविंदर के परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए सिंगर के निधन की जानकारी दी है। वहीं सिंगर गुरु रंधावा ने भी ब‍लविंदर के निधन पर दुख जताया है। गुरु रंधावा ने लिखा, हम आपके योगदान को पंजाबी म्यूजिक में हमेशा के लिए संजोएंगे सर। आपकी आत्मा को शांति। अलविदा सर।
 
बताया जा रहा है कि बलविंदर को अप्रैल 2022 में ब्रिटेन के वॉल्वरहैम्प्टन के न्यू क्रॉस अस्पताल में दिल की समस्याओं के कारण भर्ती कराया गया था। ट्रिपल बाईपास सर्जरी के बाद, ब्रेन डैमेज का सामना करने के बाद वह कोमा में चला गए थे। अस्पताल में 86 दिन बिताने के बाद उन्हें को छुट्टी दे दी गई और वह ठीक होने की राह पर थे, लेकिन 26 जुलाई को उनका निधन हो गया। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments