Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का विरोध, पटना में लगे एक्ट्रेस के खिलाफ पोस्टर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का विरोध, पटना में लगे एक्ट्रेस के खिलाफ पोस्टर

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 24 जून 2024 (14:38 IST)
protest against sonakshi sinha marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल ने न ही हिंदू और न ही मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करते हुए रजिस्टर्ड मैरिज की है। दोनों की वेडिंग तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 
 
लेकिन मुस्लिम शख्स संग शादी करने के बाद बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी का विरोध भी शुरू हो गया है। पटना में सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ पोस्टर लगे हैं, जिसमें कहा गया है कि एक्ट्रेस को बिहार में घूसने नहीं दिया जाएगा। 
 
सोशल मीडिया पर सोनाक्षी के खिलाफ लगा पोस्टर वायरल हो रहा है। हिंदू शिव भवानी सेना नाम के एक ग्रुप ने आरोप लगाया है कि सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर से शादी करके लव जिहाद को बढ़ावा दिया है। पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर इकबाल की फोटो भी है। 
 
पोस्टर में लिखा है, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकाबाल की शादी लव जिहाद को बढ़ावा। पूरे देश को इस्लामीकरण करने की कोशिश। शत्रुघ्न सिन्हा जी शादी के फैसले पर करे पुर्नविचार नहीं तो अपने बेटे लव और कुश अपने घर रामायण का नाम तुरंत बदल दें, इससे हो रहा हिंदू धर्म का अपमान। सोनाक्षी सिन्हा को हिंदू शिवभवानी सेना बिहार में घूसने नहीं देंगी।
 
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले 7 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सोनाक्षी ने अपनी वेडिंग तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, आज से 7 साल पहले (23.6.2017) को हम दोनों ने एक-दूसरे की आंखों में देखा था। प्यार एक खूबसूरत चीज होती है। और हम दोनों ने उसी दिन बस तय कर लिया था कि आज के बाद साथ रहेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या शाहरुख-सामंथा के साथ एक्शन एडवेंचर देशभक्ति फिल्म बना रहे राजकुमार हिरानी? जानिए सच्चाई