Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शाहरुख के कारण प्रियंका चोपड़ा होंगी फिल्म से बाहर!

Webdunia
हॉलीवुड की हो चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में जी सिने अवॉर्ड्स 2018 के लिए इंडिया आई थीं। इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका ने परफॉर्म भी किया। रेड कार्पेट पर पिंक कलर की ड्रेस में वे बेहद शानदार लग रही थीं। इस मौके पर उन्होंने अपनी आने वाली कुछ फिल्मों के बारे में भी बात की। 

ALSO READ: बॉलीवुड 2017 : अभिनेताओं का स्कोरकार्ड
महेश मिथाई के निर्देशन में बनने वाली भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक में शाहरुख खान मेन रोल निभा रहे हैं। इसकी लीड एक्ट्रेस के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा का ही नाम लिया जा रहा था। फिल्म में पहले आमिर खान थे, लेकिन उनके कदम बाहर खींचने के बाद इसमें शाहरुख को लिया गया। 
 
प्रियंका ने कहा कि मैंने 2-3 फिल्में फाइनल की है। मुझे उनकी अनाउंसमेंट करनी है और राकेश शर्मा की बायोपिक उनमें से एक है। मुझे यह फिल्म तब ऑफर की गई थी जब इसमें आमिर खान थे। हम इसे 2019 में शुरू करने वाले थे, अब मुझे पता नहीं। 


 
प्रियंका ने यह भी बताया कि हां, आमिर फिल्म से बाहर हो चुके हैं, लेकिन मुझे यह नहीं पता कि शाहरुख ने उन्हें रिप्लेस किया है। मैंने अभी सिद्धर्थ या महेश सर से बात नहीं की है। 
 
प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान आखिरी बार फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 2' में नज़र आए थे। इसके बाद प्रियंका और शाहरुख की नजदीकियों की चर्चा होने लगीं। यह बात आगे नहीं बढ़े इसलिए शाहरुख ने प्रियंका के साथ काम करना बंद कर दिया। संभव है कि अब 'सैल्यूट' प्रियंका नहीं कर पाएं। 
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

फिल्म वनवास का टीजर इस दिन होगा रिलीज, नाना पाटेकर ने काउंट डाउन किया शुरू

भतीजी सिमरिता संग लुधियाना पहुंचे रॉकी संधू, पुरानी यादें हुई ताजा

इस वजह से पूजा बत्रा ने पहले पति से ले लिया था तलाक

सिंघम अगेन का टाइटल ट्रैक विनाशम करोहम रिलीज, अजय देवगन बोले- रोंगटे खड़े हो जाने की गारंटी

सीआईडी के नए सीजन का ट्रेलर हुआ रिलीज, दोस्त से दुश्मन बने अभिजीत और दया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments