Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 65 साल पुरानी बनारसी साड़ी से बनी ड्रेस, इतने महीने में हुई थी तैयार

प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 65 साल पुरानी बनारसी साड़ी से बनी ड्रेस, इतने महीने में हुई थी तैयार

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (12:00 IST)
photo credit : Instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ मुंबई में हैं। हाल ही में प्रियंका ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट में शिरकत की। इस इवेंट में प्रियंका का ग्लैमरस लुक देखने को मिला। प्रियंका ने इवेंट के दूसरे दिन मॉर्डन ट्विस्ट के साथ विंटेज साड़ी कैरी की थी। अपने इस लुक की तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

 
प्रियंका की इस ड्रेस की खास बात यह है कि ये 65 साल पुरानी बनारसी पटोला साड़ी से बनी है। इसे तैयार होने में 6 महीने का वक्त लगाहै। एक्ट्रेस ने अपने आउटफिट की खासियत के बारे में सोशल मीडिया पर बताया है। इसके साथ प्रियंका ने डिजाइनर को भी थैंक्यू कहा है।
 
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कई तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी ड्रेस की खासियत बनाई। एक्ट्रेस ने लिखा, इस ब्यूटिफुल आउटफिट को सिल्वर के थ्रेड से बनी 65 साल पुरानी बनारसी पटोला (ब्रोकेड) साड़ी और खादी सिल्क पर सोने की इलेक्ट्रोप्लेटिंग से तैयार किया गया था। 
 
उन्होंने लिखा, बुनाई के नौ रंगों को रिफ्लेक्ट करने के लिए इसे सेक्विन शीट होलोग्राफिक बस्टियर के साथ पेयर किया गया थश। वाराणसी के क्राफ्ट कल्स्टर में हाथ से बुने हुए विंटेज टेक्सटाइल के साथ इस मास्टरपीस साड़ी को बनाने में अमित और उनकी टीम को लगभग 6 महीने लगे। अमित और उनकी टैलेंटेड टीम को शुक्रिया।
 
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने नीता अंबानी और ईशा अंबानी को भी थैंक्यू कहा। उन्होंने लिखा, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में हिस्ट्री इंडियन फैशन की एक इनक्रेडिबल एग्जीबिशन क्रिएट करने के लिए नीता अंबानी और ईशा अंबानी को बधाई। इस बेस्ट स्पेस और इंडियन आर्ट और डिजाइन को प्रमोट करने की क्षमता पर बहुत प्राउड है।
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। प्रियंका जल्द ही रुसो ब्रदर्स की सीरीज 'सिटाडेल' में नरज आने वाली है। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिंग्स और 'लव अगेन' का भी हिस्सा है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

जया प्रदा को अपनी पहली फिल्म के लिए मिले थे महज इतने रुपए