Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

न्यूयॉर्क की सड़कों पर ऐसी ड्रेस में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले- नाइट सूट पहन रखा है

न्यूयॉर्क की सड़कों पर ऐसी ड्रेस में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले- नाइट सूट पहन रखा है
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल स्टेटमेंट से भी लोगों को इंप्रेस कर ही लेती हैं। वह अपने बेहतरीन यूनिक स्टाइल से फैशन का नया ट्रेंड सामने लाकर रख देती हैं। लेकिन कई बार उन्हें अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ न्यूयॉर्क की सड़को पर अलग ही अंदाज में नजर आईं। प्रियंका ने स्कॉच एंड सोड़ा ब्रांड की पीच और ब्लू कलर की प्रिंट शर्ट के साथ मैचिंग लोवर पहना हुआ था। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।
 
प्रियंका ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, पिंक लिपस्टिक के साथ हेयरस्टाइल में बन बनाकर पूरा किया। इसके साथ ही व्हाइट कलर की पंम्प और रेड कलर का छोटे से हैंडबैग के साथ अपने लुक को पूरा किया। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को देसी गर्ल का यह ड्रेसिंग स्टाइल पसंद नहीं आया और उन्हें जमकर ट्रोल करना शूरू कर दिया।
सामने आई एक्ट्रेस की तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बालों में बन डाले और आंखों पर गॉगल पहने प्रियंका मल्टी कलर लोवर-शर्ट में बड़े ही बिंदास अंदाज में चल रही हैं। 
 
प्रियंका को लोवर-शर्ट में देखकर फैंस बड़े ही अजीबों गरीब कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स प्रियंका को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि कुछ अलग पहने के चक्कर में प्रियंका ने कुशन कवर पहन कर बाहर निकल गई हैं।

वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, प्रियंका ने नाइट सूट पहन रखा है। एक और यूजर ने लिखा है कि शादी के बाद प्रियंका का ड्रेसिंग सेंस बदल गया है।
 
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। इस पिल्म से प्रियंका 3 साल बाद बॉलीवुड डेबऊ कर रही हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिका में हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नोरा फतेही का बॉर्बी लुक, फैंस कर रहे जमकर तारीफ