Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

लॉकडाउन में बोर हो रहीं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें शेयर कर पुराने दिनों को किया याद

लॉकडाउन में बोर हो रहीं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें शेयर कर पुराने दिनों को किया याद
, रविवार, 24 मई 2020 (12:45 IST)
लॉकडाउन की वजह से आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी घरों में कैद हो गए हैं। लेकिन वे सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव बने हुए हैं और फैंस के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं।

 
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दो थ्रोबैक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। ये तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल भी हो रही हैं क्योंकि इन तस्वीरों में आपको प्रियंका के दो अलग अलग लुक नजर आ रहे हैं।
 
प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीरें उम्मीद बनाम हकीकत के आधार पर शेयर की है। इसमें उन्होंने पुरानी एक तस्वीर शेयर कर उसे Expectation यानी उम्मीद बताया है, जबकि दूसरी तस्वीर को Reality यानी हकीकत बताया है। 
 
पहली तस्वीर में प्रियंका डस्टी रोज कलर की मोनोकनी पहने नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका धूप में लेटी हुई दिख रही हैं और इस दौरान उन्होंने अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ हैस इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'Expectation vs. Reality.'
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ अमेरिका में हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। प्रिंयका सोशल मीडिया पर यह भी अपडेट कर रही हैं कि उनका लॉकडाउन कैसे जा रहा है और वो इस दौरान घर पर क्या कर रही है? 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Happy Birthday : शिरीष कुंदर ने 8 साल बड़ी फराह खान से की थी शादी, दिलचस्प है लव स्टोरी