Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट दी कस्टमाइज्ड लग्जरी कार, एक्ट्रेस ने बताया 'बेस्ट हसबैंड'

Webdunia
शनिवार, 21 मई 2022 (16:17 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।‍ प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 
हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी नई कार के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका कार की ड्राइविंग सीट पर बैठ पोज देती नजर आ रही हैं। इस एटीवी को प्रियंका के लिए कस्टमाइज्ड कर उसपर मिसेज जोनस लिखा हुआ है। 
 
यह ऑल टेरेन व्हीकल (एटीवी) है, जो उन्हें पति निक जोनस ने गिफ्ट की है। पति से मिले इस गिफ्ट के लिए प्रियंका ने उन्हें प्यारा सा रिप्लाई किया है। साथ ही निक को बेस्ट हसबैंड बताया है। 
 
तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'अब ये हुई न राइड। थैंक्यू निक जोनस हमेशा मेरे कूल लगने में मेरी मदद करने के लिए। बेस्ट हसबैंड एवर।'
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ दिखेंगी।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

ढाई आखर: घरेलू हिंसा जैसे संवेदनशील विषय पर बनी फिल्म

वरुण धवन ने किया सिटाडेल: हनी बनी का प्रमोशन, शानदार स्टंट बाइक पर सवार होकर आए वेन्यू पर

जब अपने 5 महीने के बेटे को होटल में ही भूल गई थीं आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप

जब प्रेग्नेंसी के दौरान सोनी राजदान ने पी ली थी ढेर सारी सिगरेट

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments