Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रियंका चोपड़ा ने हासिल की एक और उपलब्धि, 50 मोस्ट पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल

प्रियंका चोपड़ा ने हासिल की एक और उपलब्धि, 50 मोस्ट पॉवरफुल महिलाओं की लिस्ट में शामिल
दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजवा रहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के नाम एक नई उपलब्धि और जुड़ गई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को यूएसए टुडे की पॉवर आइकान लिस्ट में शामिल किया गया हैं। इस लिस्ट में 'मनोरंजन जगत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं को शामिल किया जाता है।


प्रियंका चोपड़ा ने तीन बार की ऑस्कर पुरस्कार विजेता मेरिल स्ट्रीप, ओपरा विन्फ्रे, बेयॉन्से, जेनिफण लॉरेंस, एलेन डीजेनेरस और निकोल किडमैन समेत अन्य अंतराष्ट्रीय हस्तियों के साथ इस सूची में जगह बनाई है। 
 
webdunia
अपनी इस उपलब्धि के बारे में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मेरे लिए यह उपलब्धि एक ऊर्जा की तरह है। ये आपको मनचाहा काम करने की प्रेरणा देती है। मैं खुद पर गर्व महसूस कर रहीं हूं क्योंकि मैं आज उन महिलाओं के साथ खड़ी हूं जिन्होंने खुद को स्थापित करने के लिए चुनौतियों का सामना किया और आज अपने करिअर के बेहतरीन मुकाम पर हैं।

ऐेसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका को किसी पॉवर लिस्ट में शामिल किया गया है। इससे पहले 2018 में प्रियंका को फोर्ब्स की मोस्ट पॉवरफुल महिलाओं की सूची में शामिल किया था। उन्हें 2017 में मोस्ट 500 इनफ्लुएंशियल पीपल इन एंटरटेंमेंट लिस्ट में भी शामिल किया जा चुका है।
 
प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक से 3 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। प्रियंका ने अमेरिकी टेलीविजन ड्रामा श्रंखला क्वांटिको में एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की हैं। उन्होंने एक्शन-कॉमेडी बेवॉच से 2017 में हॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आमिर खान पर्दे पर निभाना चाहतें हैं इस वीर योद्धा का किरदार