Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'द स्काई इज पिंक' से लीक हुआ प्रियंका चोपड़ा का लुक, देखिए फोटो

'द स्काई इज पिंक' से लीक हुआ प्रियंका चोपड़ा का लुक, देखिए फोटो
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के संग शादी के बंधन में बंधने के बाद लबें समय बाद फिल्म '‍द स्काई इज पिंक' से बौलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। उनके फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


हाल ही में प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह तस्वीर प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक का लुक है। 
 
वायरल हो रही इस ब्लैक एंड व्हॉइट तस्वीर में प्रियंका का बॉब कट हेयर स्टाइल है। साथ ही उन्होंने सेमी फॉर्मल आउटफिट पहना है। फोटो में पाउट करती हुई प्रियंका खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका के फैंस का कहना है कि यह उनकी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक का लुक हो सकता है। 
 
webdunia
फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। कुछ दिन पहले फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है।
 
द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। यह फिल्म पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित एक मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बचपन से ही मोटापे से जंग करते आए हैं अर्जुन कपूर