Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारत में 'जीजू' बुलाए जाने पर प्रियंका के पति निक जोनास ने दी प्रतिक्रिया

भारत में 'जीजू' बुलाए जाने पर प्रियंका के पति निक जोनास ने दी प्रतिक्रिया

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 19 मई 2023 (17:40 IST)
nick jonas : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास खुशहाल मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने दिसंबर 2018 में राजस्थान में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवास से शादी रचाई थी। प्रियंका से शादी के बाद भारत में बहुत से लोग निक को 'जीजू' बुलाते हैं। हाल ही में निक ने अपने कई उपनामों पर प्रतिक्रिया दी है। 
 
निक जोनास हाल ही में बीबीसी के एक कार्यक्रम में शमिल हुए जहां होस्ट ने उनसे 'जीजू' पुकारे जाने पर प्रश्न किया। इस पर उन्होंने कहा, बहुत से लोग ऐसा कहते हैं। हम नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केन्द्र (एनएमएसीसी) के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए कुछ दिन पहले मुंबई में थे। रेड कार्पेट में सभी फोटोग्राफर मुझे 'जीजू' बुला रहे थे।
 
बीबीसी के शो के दौरान होस्ट ने एक ऑडियो क्लिप चलाया जिसमें एनएमएसीसी के कार्यक्रम में एक फोटोग्राफर उन्हें 'निकुआ' कह रहा था, इस पर निक ने कहा 'हां मैंने सुना था।' निक ने कहा, मैं भारत से प्यार करता हूं। कोविड के कारण कुछ वर्ष मैं वहां नहीं जा पाया, तो इसलिए यह वाकई मजेदार यात्रा थी। लेकिन हां मेरे अब कई सारे उपनाम है जिन्हें सुन कर अच्छा लगता है।
 
बता दें कि निक जोनास इन दिनों अपने आने वाले एल्बम 'द एल्बम' का प्रचार कर रहे हैं। निक और प्रियंका एक बेटी मालती के मता-पिता भी बन चुके हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

चारकोल म्यूरल आर्टवर्क स्ट्रैपलेस गाउन पहनकर सनी लियोनी ने ढाया कहर