Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के 'मानवतावादी पुरस्कार' से किया गया सम्मानित, निक जोनस ने इस तरह जाहिर की खुशी

Webdunia
गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (16:40 IST)
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक छा चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एंटरटेनमेंट और फैशन की दुनिया के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यो में में भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह यूनिसेफ से पिछले 15 साल से बतौर गुडविल एंबेसडर जुड़ी हुई हैं। अब प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ ने उनके काम के लिए 'डैनी केय मानवतावादी पुरस्कार' से सम्मानित किया है।

 
इस साल जून में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने 2019 के पुरस्कार विजेता के तौर पर प्रियंका चोपड़ा के नाम की घोषणा की थी। अभिनेत्री ने यह पुरस्कार न्यूयॉर्क के स्नोफ्लेक बॉल में कई हस्तियों की मौजूदगी में ग्रहण किया। 
 
अवॉर्ड मिलने पर प्रियंका ने आभार जताया और कहा कि आज के वक्त में समाज सेवा कोई विकल्प नहीं बल्कि जीवन का एक माध्यम बन गया है। इसके साथ ही उन्होंने यूनिसेफ के साथ अपने 15 साल की यात्रा को लेकर भी भावनाएं जाहिर कीं।
 
प्रियंका की इस कामयाबी को सुनकर उनके पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी जमकर तारीफ की है। निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे आप पर इस बात के लिए गर्व है कि आप कौन हैं। आप पिछले 15 साल से बतौर गुडविल एंबेसडर जुड़ीं हुई हैं। आपने मुझे हर एक दिन सिर्फ अपने होने की प्रेरणा दी। आपको मुबारक हो माई लव।
 
प्रियंका चोपड़ा को यह अवॉर्ड पर्यावरण, हेल्थ, एजुकेशन के क्षेत्र में कार्य करने के लिए दिया गया है। 'डैनी केय मानवतावादी पुरस्कार' अमेरिकन एक्टर, सिंगर, कॉमेडियन और समाज सेवी रहे डैनी केय के नाम पर दिया जाता है जो यूनिसेफ के सबसे पहले सद्भावना दूत थे।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments