Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सीधे अंतरिक्ष जाएंगी प्रियंका चोपड़ा!

सीधे अंतरिक्ष जाएंगी प्रियंका चोपड़ा!
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में कम ही फिल्में की लेकिन वे वहां की सेलीब्रिटी बन चुकी हैं। वे लंबे समय से हॉलीवुड में ही हैं और उनके फैंस उनके बॉलीवुड कमबैक का इंतज़ार कर रहे हैं। अब उनके लिए खुशखबरी है। प्रियंका अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको सीज़न 3 की शूटिंग के बाद दोबारा बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं। 
 
खबर के मुताबिक वे 3-4 महीनों बाद भारत लौट आएंगी। वे ब्रेक नहीं लेना चाहती और जल्द ही फिल्मों की शूटिंग करेंगी। हालांकि प्रियंका की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। 
 
कई वर्षों से कल्पना चावला पर बायोपिक बनने की चर्चा चल रही हैं और खबर के मुताबिक प्रियंका इस बायोपिक में नज़र आ सकती हैं। निर्देशक प्रिया मिश्रा ने बताया कि वे पिछले 7 वर्षों से इस पर काम कर रही हैं। एक नया प्रोडक्शन हाउस इस प्रोजेक्ट पर काम करेगा। 
 
प्रियंका के भी के करीबी सूत्र ने बताया कि प्रियंका की टीम पिछले एक साल से इस प्रोजेक्ट के काम पर लग चुकी है और प्लानिंग चल रही है। 
 
प्रियंका ने भी कुछ दिनों पहले हिंट दी थी कि वे जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। इससे लगता है कि प्रियंका जल्द ही कल्पना चावला की भूमिका में शानदार कमबैक करने वाली हैं। इसके पहले वे मैरी कॉम की भूमिका भी निभा चुकी हैं। 
 
प्रियंका बॉलीवुड में 2016 की फिल्म गंगाजल में आखिरी बार नज़र आई थीं। दो साल बाद दोबारा उन्हें देखना फैंस को खुश कर रहा है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं?... विराट के ट्वीट पर सस्पेंस