Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रियंका चोपड़ा ने हासिल ही एक और उपलब्धि, बनीं इंटरनेशनल स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री

प्रियंका चोपड़ा ने हासिल ही एक और उपलब्धि, बनीं इंटरनेशनल स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री
, बुधवार, 20 नवंबर 2019 (11:34 IST)
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों ही फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। भले ही दर्शकों ने 'द स्काई इज पिंक' को बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया हो लेकिन प्रियंका चोपड़ा को इन्हीं फैंस के कारण नई उपलब्धि हासिल हुई है।


हाल में ही हुए एक सर्वे में ये बात सामने आईं कि ग्लोबल में सबसे ज्यादा प्रियंका चोपड़ा को सर्च किया जाता है। सेमरूश ने हाल ही में एक सर्वेक्षण किया, जिसमें यह बताया गया कि किस भारतीय अभिनेत्री ने दुनिया भर के लोगों पर अधिकतम प्रभाव डाला है। इस इस सर्वे में सबसे ऊपर नाम प्रियंका चोपड़ा का था।
यह स्टडी अक्टूबर 2018 से अक्टूबर 2019 के बीच की है। साल 2019 में प्रियंका चोपड़ा को 2.74 मिलियन बार सर्च किया गया था। इस लिस्ट में प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण दूसरे और सनी लियोनी का नाम भी शामिल है। दीपिका पादुकोण का नाम दूसरे तो वहीं सनी लियोनी तीसरे नंबर पर है। 
 
webdunia
इस सर्वे के जरिए ये भी पता चला है कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को भी अक्टूबर 2019 में 1.83 मिलियन बार सर्च किया गया है। किंग खान शाहरुख का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस लिस्ट में शाहरुख दूसरे तो अमरीश पुरी तीसरे नंबर पर रहे है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा दुनिया भर में अपनी पहचान बना पाई। इससे पहले अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैग्जीन ने विश्व के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों के नामों की सूची में भी प्रियंका का नाम था।
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों राजकुमार राव के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग में बिजी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

6 साल के बच्चे से लेकर 60 साल के बूढ़े तक के लिए है पागलपंती : जॉन अब्राहम