Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पति से 10 साल बड़ी प्रीति जिंटा ने शादी के 5 साल बाद 2 बच्चों को दिया जन्म

Webdunia
गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (12:49 IST)
प्रीति जिंटा के परिवार में खुशियों का आलम है। वे जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि एक बेटा और एक बेटी हुई है। साथ ही उन्होंने बच्चों के नाम भी बताए हैं। 
 
प्रीति जिंटा की शादी 2016 में लॉस एंजेलिस में जीन गुडएनफ से हुई थी जो उनसे उम्र में 10 साल छोटे हैं। शादी के लगभग 5 साल बाद प्रीति जुड़वां बच्चों की मां बन गई हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करके फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। साथ ही अपने बच्चों के नाम भी बताए हैं। 
 
प्रीति ने लिखा है- सभी लोगों को नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ एक शानदार खबर साझा कर रही हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने कृतज्ञता और इतने प्यार से भर गए हैं कि हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं।
 
प्रीति आगे लिखती हैं- हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद। ढेर सारा प्यार और रोशनी- जीन, प्रीति, जय और जिया।
 
प्रीति जिंटा सरोगेसी के जरिए दो बच्चों की मां बनी हैं। इन दिनों वे अभिनय की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं और अपने वैवाहिक जीवन का आनंद उठा रही है।
 
प्रीति ज़िंटा ने अपनी शादी से पहले साल 2009 में ऋषिकेश से 34 अनाथ बच्चियों को गोद लिया था। इन बच्चियों को प्रीति ने भले ही गोद लिया हो लेकिन वो इन सबसे उतना ही प्यार करती हैं जितना एक मां अपने बच्चों से करती हैं। वह उनके पढ़ने- लिखने से लेकर उनके रहने - खाने तक का सारा खर्च उठाती हैं।

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments