Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

प्रकाश झा की 'आश्रम' से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे बॉबी देओल, धर्मगुरुओं पर आधारित होगी फिल्म

Webdunia
गुरुवार, 6 अगस्त 2020 (14:32 IST)
बॉलीवुड में संवेदनशील और सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए मशहूर प्रकाश झा की आने वाली वेब सीरीज फिल्म 'आश्रम' धर्म गुरुओं पर आधारित होगी।

 
प्रकाश झा अपनी फिल्मों के जरिए राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी आने वाली वेब सीरीज 'आश्रम' भी ऐसे ही मुद्दे पर आधारित है। इस वेब सीरीज में धर्म गुरुओं की नीतियों और कूटनीतियों के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म में बॉबी देओल की मुख्य भूमिका है। 
 
ALSO READ: एक्टर समीर शर्मा का घर पर पंखे से लटका मिला शव
 
कहा जा रहा है कि आश्रम सीरीज डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की कहानी से प्रेरित हो सकती है। यह वेब सीरीज एक संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है और धर्मगुरुओं से जुड़ी है तो कंट्रोवर्सी हो सकती है, लेकिन प्रकाश झा इस सीरीज को लेकर कोई विवाद नहीं चाहते। इसी वजह से उन्होंने डिस्क्लेमर जारी किया है। यूट्यूब पर एक मिनट का डिसक्लेमकर शेयर किया गया है।
 
डिस्क्लेमर में कहा गया है, 'सविनय निवेदन। हम सभी धर्मगुरुओं एवं उनकी स्थापना का नतमस्तक सम्मान करते हैं। अपने देश में मान्य एवं प्रचलित सभी धर्म-पंथ, विचार, संस्कृति एवं परंपरा हमारी धरोहर है और हमें उन पर गर्व है, लेकिन यदा-कदा इस गौरवशाली धरोहर का कुछ लोग विकृत प्रयोग कर समाज के भोले-भाले विश्वासी लोगों का शोषण करते हैं और हमारे पूज्य, सच्चे और सम्माननीय धर्मगुरुओं की महान स्थापना को दूषित कर उन्हें बदनाम करते हैं। 'आश्रम' की यह काल्पनिक कहानी इस विषय पर एक प्रयास है।
 
आश्रम सीरीज के जरिए एक्टर बॉबी देओल अपना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। इसमें बॉबी एक अलग लुक में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज 28 अगस्त मैक्स प्लेयर पर रिलीज होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments