Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर का तीसरा भाग बनाएंगे प्रभुदेवा?

सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर का तीसरा भाग बनाएंगे प्रभुदेवा?
, गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (15:33 IST)
सलमान खान की एक था टाइगर आई और सुपरहिट रही। फिर टाइगर जिंदा आई और ब्लॉकबस्टर रही। अब तीसरी फिल्म की चर्चा है। यह बात तो तय है कि इस सीरिज का तीसरा भाग जरूर बनेगा। 
 
बॉलीवुड में चर्चा है कि तीसरा भाग बनाने की तैयारियां शुरू हो गई है और इसे प्रभुदेवा निर्देशित करने वाले हैं। हालांकि यह बात न मेकर्स की तरफ से आई है और न ही सलमान खान की तरफ से। 
 
सूत्रों का कहना है कि सलमान चाहते हैं कि तीसरा भाग प्रभुदेवा बनाएं, जो इस समय सलमान को ही लेकर राधे बना रहे हैं। इसके पहले वे सलमान को वांटेड और दबंग 3 में निर्देशित कर चुके हैं। 
 
दबंग 3 का बॉक्स ऑफिस रिजल्ट अच्छा नहीं आया, लेकिन सलमान का विश्वास प्रभुदेवा पर जमा हुआ है। देखते हैं कि यह बात सच साबित होती है या नहीं। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

रितिक रोशन ने की फिल्ममेकर्स से गुजारिश- मेरे लिए ये खास रोल लिखें