Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राम नवमी के मौके पर रिलीज हुआ 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 30 मार्च 2023 (10:51 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। बीते दिनों 'आदिपुरुष' का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद फिल्म का जमकर मजाक उड़ाया गया। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आने वाले हैं।

 
अब मेकर्स ने राम नवमी के मौके पर फिल्म 'आदिपुरुष' का एक नया पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में प्रभास भगवान राम, कृति सेनन माता सीता और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं बजरंग के रूप में देवदत्त नाग नजर आ रहे हैं। 
 
इस पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी बताई है। यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। 
 
आदिपुरुष का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पोस्टर में नजर आ रहे स्टार्स के लुक को लेकर कई यूजर ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'प्लीज रहने दो क्यों मजाक बना रहे हो क्लचर का।' एक अन्य ने लिखा, 'भाई 500 करोड़ खर्च करके कार्टून सिनेमा बनाया है।'
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

बॉलीवुड हलचल

सलमान खान क्यों हैं बिग बॉस के बेजोड़ होस्ट, हर सीजन जीत रहे फैंस का दिल

मन्ना डे ने शास्त्रीय संगीत को फिल्म जगत में दिलाई विशिष्ट पहचान

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए आई खुशखबरी, अब इस दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी पुष्पा 2 : द रूल

क्या इस्लाम अपनाने के लिए चाहत खन्ना को किया गया था मजबूर? एक्ट्रेस बोलीं- सनातन धर्म में लौटकर खुश हूं

Bigg Boss 18 : जानिए क्यों विवियन डीसेना हैं घर के असली लीडर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

આગળનો લેખ
Show comments