Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रभास से भिड़ेंगे सैफ अली खान, 'आदिपुरुष' में निभाएंगे रावण का किरदार

प्रभास से भिड़ेंगे सैफ अली खान, 'आदिपुरुष' में निभाएंगे रावण का किरदार
, गुरुवार, 3 सितम्बर 2020 (11:06 IST)
निर्देशक ओम राउत ने अपनी अगली फिल्‍म आदिपुरुष के किरदारों की घोषणा कर दी है। इस फिल्‍म में सैफ अली खान एक बार फिर विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। वे फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे। 

 
ओम राउत संग यह सैफ की दूसरी फिल्म है। इससे पले सैफ उनकी ‍फिल्म तानाजी में निगेटिव किरदार निभा चुके हैं। वहीं इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।
 
सैफ की पत्नी करीना कपूर ने आदिपुरुष का नया पोस्‍टर शेयर करते हुए लिखा, 'मिलिए इतिहास के सबसे हैंडसम विलेन से...माई मैन सैफ अली खान।'
 
webdunia
यह फि‍ल्म इसके लुक और कहानी को लेकर लगातार चर्चा में य‍ह फिल्‍म रामायण की कहानी से प्रेरित है। लंकेश के नाम की घोषणा के बाद फैंस में बाकी किरदारों के नामों को लेकर उत्‍सुकता पैदा हो गई है। 
 
खबरों के अनुसार, कीर्ति सुरेश सीता के रोल में दिख सकती हैं। बता दें कि इस 3डी एक्शन फिल्म की शूटिंग 2021 में शुरू होगी, जिसे हिन्दी और तेलूगु में शूट किया जाएगा जबकि तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में इसे डब कर साल 2022 में रिलीज किया जाएगा।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

करिश्मा कपूर के पूर्व पति की पूर्व पत्नी से रणबीर कपूर का नाम जुड़ा था !