Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

'राधे श्याम' का नया गाना 'जान है मेरी' रिलीज, पूजा हेगड़े और प्रभास की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

'राधे श्याम' का नया गाना 'जान है मेरी' रिलीज, पूजा हेगड़े और प्रभास की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
, शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (15:10 IST)
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ट्रेलर के बाद इस फिल्म के गाने रिलीज किए जा रहे हैं। अब फिल्म का नया गाना 'जान है मेरी' रिलीज हो गया है।

 
गाने में प्रभास और पूजा का दिलकशन अंदाज नजर आया है। गाने की शुरुआत बारिश के सीन से होती है। दोनों को बारिश के बीच दिखाया गया है। प्रभास के हाथ में छाता है और पूजा भीगती हुई नजर आ रही हैं। प्यार का डिवाइन सिम्बल मानी जाने वाली बारिश ने गीत की धुन को जगाने में एक विशेष भूमिका निभाई है। 
 
गाने को अरमान मलिक ने खूबसूरती से गाया है, जबकि गाने के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। गाने का संगीत अमाल मलिक ने निर्देशित किया है। 
 
यूवी क्रिएशंस प्रोडक्शन की फिल्म 'राधे श्याम' गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत है। राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा एडिट है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है और यह फिल्म 11 मार्च, 2022 में रिलीज़ होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पहचाना मुझे? : मनचला चुटकुला