Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

प्रभास का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस को सताई चिंता

प्रभास का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब, फैंस को सताई चिंता

WD Entertainment Desk

, रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (15:26 IST)
Prabhas Instagram Account: साउथ सुपरस्टार प्रभास को फिल्म 'बाहुबली' से दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रियता मिली है। प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सालार' और 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर सुर्खियों मे हैं। इसी बीच वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट कोलेकर भी चर्चा में आ गए हैं।
 
दरअसल, प्रभास का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक से गायब हो गया है, जिसके बाद उनके फैंस टेंशन में हैं। कई फैंस कयास लगा रहे शायद उनका अकाउंट हैक हो गया है। वहीं कई लोगों का कहना है कि एक्‍टर ने खुद ही अपना अकाउंट डीएक्‍ट‍िवेट या डिलीट कर लिया है। 
 
webdunia
प्रभास या उनकी टीम की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। वैसे प्रभास बेहद कम ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें प्रभास इन दिनों निर्देशक मारुति की फिल्‍म की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा, वह नाग अश्विन की फिल्‍म 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आने वाले हैं। वहीं प्रभास की फिल्म 'सालार: पार्ट 1 - सीजफायर' क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मिलिए रोहित शेट्टी की सबसे वायलेंट ऑफिसर से, 'सिंघम 3' से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक रिलीज